Maharajganj Times

विश्वकर्मा दिवस पर बढ़ा आत्मनिर्भरता का कारवां,180 लाभार्थियों को वितरण किया गया चेक व टूलकिट

Maharajganj
Wednesday, 17 Sep, 2025
0
119

 

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनपद के 440 चयनित लाभार्थियों में से 180 को टूलकिट और चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर पांच महिला लाभार्थियों को टूलकिट तथा चार लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु डेमो चेक दिए गए। इसमें कुमारी सविता श्रीवास्तव को लाइब्रेरी के लिए 10 लाख, सोनू शर्मा को मेन्स सैलून हेतु 1 लाख, सुभाष को लकड़ी फर्नीचर निर्माण के लिए 5 लाख तथा कुमारी सरस्वती को सिलाई-कढ़ाई हेतु 2 लाख का चेक प्रदान किया गया। वितरण का कार्य पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जयमंगल कन्नोजिया ने किया।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्य आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी सुना। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह की योजनाएं युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, पीडी रामदरश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

 

 

<